Skip to main content

Aaj Tak24x7

Day: May 25, 2026

देवास, 25 मई 2026/ जिला खेल अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी देवास जिले के विकासखंड खातेगांव निवासी देव मीणा ने 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 में पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में 5.45 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक एवं नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।