Skip to main content

Aaj Tak24x7

हत्या के मामले में एक महीने से फरार आरोपी आदर्श शाह गिरफ्तार

लोकेशन बड़नगर उज्जैन

हत्या के मामले में एक महीने से फरार आरोपी आदर्श शाह गिरफ्ता

उज्जैन/उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन, एएसपी आलोक शर्मा और एसडीओपी बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा फरार और इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़नगर पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान घेराबंदी कर हत्या के मामले में एक महीने से फरार चल रहे आरोपी आदर्श शाह पिता निलेश शाह (निवासी ग्राम पलदुना) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाने पर अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज था, जिसे पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दबोचकर न्यायालय में पेश किया है। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक विकाससिंह देवड़ा, सौभागसिंह पंवार सहित पूरी पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in