Skip to main content

Aaj Tak24x7

महुली में रास्ता विवाद के समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय

महुली में रास्ता विवाद के समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय

पुलिस चौकी निर्माण के प्रस्तावित स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, क्षेत्रवासियों में खुशी।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अब गंभीर नजर आ रहा है। कुछ दिन पूर्व रास्ते को लेकर हुए विवाद में ओंकारनाथ गुप्ता के साथ मारपीट की घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा था, जिसमें मुकदमा भी दर्ज किया गया था। घटना के बाद ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि उक्त रास्ते को लेकर आए दिन विवाद, लड़ाई-झगड़े और तनाव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने जनहित को देखते हुए रास्ते के स्थायी निर्माण की मांग की थी।

ग्राम प्रधान द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को क्षेत्राधिकारी दुद्धी, तहसीलदार दुद्धी एवं थाना प्रभारी विंढमगंज शिवकुमार सिंह ने ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल के साथ मौके पर पहुंचकर विवादित स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त की और समस्या के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसी क्रम में महुली क्षेत्र में पुलिस चौकी निर्माण की मांग को लेकर भी प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों द्वारा शासन को पत्र भेजकर महुली में पुलिस चौकी स्थापित कराने की मांग की गई थी, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके तथा छोटी-बड़ी घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण पाया जा सके।

शनिवार सायंकाल क्षेत्राधिकारी दुद्धी, तहसीलदार दुद्धी तथा थाना प्रभारी विंढमगंज शिवकुमार सिंह ने प्रस्तावित पुलिस चौकी स्थल का भी मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थल की उपयुक्तता का आकलन किया और आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।

प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता को लेकर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रास्ते की समस्या का स्थायी समाधान हो जाता है और पुलिस चौकी का निर्माण हो जाता है, तो क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होगी तथा लोगों को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिल सकेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in