Skip to main content

Aaj Tak24x7

सूरज के प्रचंड प्रकोप चिलचिलाती धूप में लोग बेहाल, 43°C पर पहुंचा पारा*

*सूरज के प्रचंड प्रकोप चिलचिलाती धूप में लोग बेहाल, 43°C पर पहुंचा पारा

 

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

 

दुद्धी सोनभद्र। इन दिनों क्षेत्र में सूरज का प्रचंड ताप और लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार विगत दिनों से लगातार अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। जो दोपहर 12 से 4 बजे तक लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है, यहां तक कि नदी नाले कुएं बावड़ी आदि भी सूखने के कगार पर आ गए हैं।जिससे जंगली पशु _पक्षियों और अन्य जीवों पर भी खतरा मंडराता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है और मौसम सामान्य हो सकता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7