Skip to main content

Aaj Tak24x7

पुलिस लाइन ग्वालियर में संचालित ‘‘ब्राइटर माइंड प्रशिक्षण‘‘* 

*पुलिस लाइन ग्वालियर में संचालित ‘‘ब्राइटर माइंड प्रशिक्षण‘‘*

 

*ब्राइटर माइंड प्रशिक्षण में बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, विभिन्न गतिविधियों से निखर रही प्रतिभाएं*

 

ग्वालियर। 25.05.2026। पुलिस मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिला ग्वालियर में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* के निर्देशन एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन ग्वालियर में दिशा लर्निंग सेंटर पर ब्राइटर माइंड प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रथम सत्र लगातार सफलता के साथ संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशिक्षण के सातवें दिन *रक्षित निरीक्षक श्री रणजीत सिंह सिकरवार पुलिस लाइन ग्वालियर* के संयोजन में सभी बच्चे समय पर उपस्थित हुए और पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में सहभागिता की।

 

यह प्रशिक्षण *ब्राइटर माइंड प्रशिक्षक सूबेदार सोनम पाराशर* द्वारा संचालित किया गया, जिसमें *महिला आरक्षक रुचि जादौन* का विशेष सहयोग रहा। दोनों प्रशिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने की नई तकनीकों से परिचित कराया। इस दौरान बच्चों को ध्यान (मेडिटेशन), आईबॉल एक्सरसाइज, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, ब्लाइंडफोल्ड एक्टिविटीज, मोटिवेशनल वीडियो, पजल्स एवं अन्य बौद्धिक एवं मानसिक विकास से संबंधित गतिविधियां कराई गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास एवं मानसिक क्षमता का विकास करना है।

 

प्रशिक्षण सत्र के दौरान बच्चों ने सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके साथ ही बच्चों द्वारा नियमित रूप से डायरी लेखन भी किया गया, जिससे उनकी अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्लेषण की आदत को बढ़ावा मिल रहा है। ब्राइटर माइंड प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अभिनव पहल साबित हो रहा है। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु सतत प्रयासरत है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in