Skip to main content

Aaj Tak24x7

देवास, 25 मई 2026/ जिला खेल अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी देवास जिले के विकासखंड खातेगांव निवासी देव मीणा ने 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 में पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में 5.45 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक एवं नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया।

लोकेशन कन्नोददेवास

*संवाददाता- गणेश जायसवाल*

*आज तक 24×7*

*एंकर*

 

———

 

     देवास, 25 मई 2026/ जिला खेल अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी देवास जिले के विकासखंड खातेगांव निवासी देव मीणा ने 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 में पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में 5.45 मीटर की शानदार छलांग लगाकर स्वर्ण पदक एवं नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया

देव मीणा ने 5.25 मीटर के निर्धारित क्वालीफाइंग मार्क को पार करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई किया। साथ ही 5.45 मीटर के एशियन गेम्स क्वालीफाइंग मानक को भी हासिल कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया। इसी प्रकार खिलाड़ी नितिका आक्रे ने महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4.10 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। नितिका ने अपने शानदार प्रदर्शन से 4.10 मीटर के निर्धारित क्वालीफाइंग मानक को हासिल करते हुए एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई किया। साथ ही उन्होंने 9 से 12 जुलाई 2026 तक ओरडोस (चीन) में आयोजित होने वाली प्रथम एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी अपनी जगह सुनिश्चित की। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 से 25 मई 2026 तक रांची में आयोजित हुई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7