भतीजे को पकडऩे गए पुलिसवालों ने चाचा को पीटा वाल्मीकि समाज ने थाना घेरा, दो आरक्षक लाइन हाजिर

लोकेशन उज्जैन

भतीजे को पकडऩे गए पुलिसवालों ने चाचा को पीटा वाल्मीकि समाज ने थाना घेरा, दो आरक्षक लाइन हाजिर

उज्जैन। छेडख़ानी के मामले में शहीद नगर में एक युवक को बगैर टीआई की अनुमति के दबोचने गए दो आरक्षकों ने युवक के चाचा की बुरी तरह पिटाई कर दी। चाचा के घायल होने के बाद वाल्मीकि समाज ने थाना घेर दिया। सोमवार को हुए घेराव के बाद दो आरक्षकों को प्रथमदृष्टया दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया है।

 

दरअसल, शहीद नगर में रहने वाले योगेश डागर के भतीजे पर एक युवती से छेडख़ानी का आरोप है। मोहल्ले में ही रहने वाली युवती के परिजनों ने इस संबंध में चिमनगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत के आधार पर थाने के आरक्षक अभिषेक राठौड़ और जगदीश गेहलोत उसे धरने के लिए उसके घर गए थे। यहां योगेश डागर से उनका सामना हुआ तो उसने विरोध किया। बात इतनी बढ़ी कि मसला हाथापाई तक आ गया। ऐसे में आरक्षकों ने योगेश डागर को धुन दिया। बुरी तरह चोटिल डागर के पक्ष में वाल्मीकि समाज और कांग्रेस ने थाना घेर दिया। करीब एक घंटे तक चले घेराव के बीच सीएसपी जीवाजीगंज पुष्पा प्रजापति और टीआई विवेक कनोडिय़ा ने लोगों को समझाया। नेता प्रतिपक्ष रवि राय और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि डागर को बुरी तरह मारा गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes