Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र में विकास योजनाओं एवं औद्योगिक निवेश की समीक्षा की*

*केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र में विकास योजनाओं एवं औद्योगिक निवेश की समीक्षा की*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।*

 

*सोनभद्र* | केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर सोनभद्र पहुंचे। जनपद आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों एवं संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

इसके पश्चात मंत्री पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और जिले में संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, लंबित परियोजनाओं तथा उनके शीघ्र क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों के तहत केंद्रीय मंत्री ने मोबाइल ब्लड कलेक्शन सेवा की जानकारी प्राप्त की और इसके विस्तार पर बल दिया।

केंद्रीय मंत्री ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमियों और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। बैठक में निवेश संवर्धन, रोजगार सृजन एवं नए उद्योगों की संभावनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

दौरे के समापन पर केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिनभर के कार्यक्रमों, विकास योजनाओं की प्रगति तथा जनपद के विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से जानकारी साझा की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in