दुद्धी में लेखपालों की मनमानी व रिश्वतखोरी का हो जांच, अधिवक्ताओं ने तहसीलदार व उपजिलाधिकारी से की शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग।

दुद्धी में लेखपालों की मनमानी व रिश्वतखोरी का हो जांच, अधिवक्ताओं ने तहसीलदार व उपजिलाधिकारी से की शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी (सोनभद्र)।दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एवं सिविल बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी के नेतृत्व में दर्जन भर अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी निखिल यादव व तहसीलदार अंजनी गुप्ता से अलग-अलग मुलाकात कर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और लेखपालों की मनमानी के खिलाफ गंभीर शिकायतें दर्ज कराई।

अधिवक्ताओं ने बताया कि कई राजस्व निरीक्षक और लेखपाल वादकारियों से मनमाने ढंग से पैसा वसूल कर रहे हैं और एक बार पैसा लेने के बाद तीन-चार महीने तक मामलों पर काम नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में बड़े पैमाने पर अतिरिक्त धनराशि की मांग की जाती है, अंश निर्धारण व पैमाइश ठीक से नहीं की जाती और जानबूझकर गलत रिपोर्ट मिलाकर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है।

बार अध्यक्षों ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश के बावजूद कुछ लेखपालों को हटाया नहीं गया है, जिससे उनसे उत्पन्न समस्याएँ लगातार बनी हुई हैं। तहसील में दलाल एवं भ्रष्ट कर्मचारी अधिकारियों का बोलबाला है, जिसके कारण सामान्य जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है। अतः अधिकारिक स्तर पर तुरंत रोक लगाकर दोषी लेखपालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

अधिवक्ताओं ने कहा कि वे न्यायालय के साथ-साथ प्रशासनिक कदम भी उठाने पर मजबूर होंगे यदि शिकायतों पर शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार से मांग की है कि स्थानीय तहसील कर्मियों के खिलाफ कठोर जांच कराई जाए, अंश निर्धारण व पैमाइश की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा दलालियों पर रोक लगाई जाए।

एसडीएम निखिल यादव व तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने कहा कि शिकायतों की सत्यता की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई संबंधित नियमानुसार की जाएगी।

बार के अधिवक्ताओं ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग दोहराते हुए कहा कि यदि मामलों का निराकरण नहीं हुआ तो वह उन्नत स्तर पर भी अपनी आवाज उठाएंगे और जनहित में आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान प्रेमचंद यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव ,के.के. गुप्त के अलावा काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

डॉक्टर राहुल सप्रा द्वारा फ्री चाइल्ड हेल्थ चेक अप लगाया गया. अतुल मल्होत्रा। डॉक्टर राहुल सप्रा द्वारा फ्री चाइल्ड हेल्थ चेक अप लगाया गया. इस शिविर में बच्चों को निशुल्क दवाइयां बांटी गयी . यह शिविर संत रविदास स्कूल शिंदे की छावनी में आयोजित हुआ

माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, आज श्री महारुद्र मण्डल समिति एवं अभिनव विद्या मंदिर विद्यालय में विधायक निधि से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन शिशु वाटिका कालोकार्पणकिया।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in