Skip to main content

Aaj Tak24x7

अब आँसुओं के सिवाए कुछ भी नहीं: मंच पर भावुक हुए नरोत्तम, पार्टी नेताओं ने ढांढस दिया!

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

अब आँसुओं के सिवाए कुछ भी नहीं: मंच पर भावुक हुए नरोत्तम, पार्टी नेताओं ने ढांढस दिया

रोचक होगा दतिया का उपचुनाव: निश्चिंत कांग्रेस के सामने अब होंगे आशुतोष, विरोध हुआ कम

दतिया में होने जा रहे उपचुनाव में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में आयोजित सभा में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए।

बोलते समय जब गला भर आया तो आशुतोष के कंधे को थपथपा कर कुर्सी पर आकर बैठ गए। उनकी आंखों में आंसू देखकर मंच पर मौजूद पार्टी नेताओं ने उन्हें ढांढस बंधाया।

भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के पास कुछ तो सम्मोहन है, जिसके बाद अच्छे अच्छे दिग्गज शांति धारण कर लेते हैं।

दतिया में होने वाला उपचुनाव रोचक होने वाला है, क्योंकि कांग्रेस इस बात से निश्चिंत है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनके प्रत्याशी ने नरोत्तम मिश्रा जैसे gद्दावर नेता को शिकस्त दी थी।

गृह मंत्री रहते हुए मिश्रा का क्षेत्र में इतना विरोध हो गया था कि राजेंद्र भारती की लॉटरी लग गई थी। अब परिस्थिति बदली हुई हैं

भाजपा प्रत्याशी के रूप में आशुतोष तिवारी हैं, जिनका कोई बही-खाता अभी दतिया में नहीं है।

कांग्रेस ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है, घनश्याम सिंह पहले ही मीडिया से कह रहे थे कि मुझसे पार्टी अनुरोध कर रही है, लेकिन मैं सेवढ़ा छोड़कर नहीं जाऊंगा।

आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा के साथ ही दतिया का जो माहौल बिगड़ा था, वो वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देश पर सुधर गया।

सोमवार को आशुतोष तिवारी का नामांकन भरवाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

भाजपा में मचा बाहरी घमासान तो थम गया, लेकिन अंदरूनी कसक जो आज आंसुओं के रूप में नजर आई, वो चुनाव तक कितनी कम हो पाएगी, यह देखना जरूरी होगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in