Skip to main content

Aaj Tak24x7

कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शिवपुरी शहर में गश्त करने वाला उत्तरप्रदेश का गिरोह दबोचा!

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

कार में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शिवपुरी शहर में गश्त करने वाला उत्तरप्रदेश का गिरोह दबोचा

टोल नाके पर फास्टैग के सहारे असली नम्बर तक पहुंची पुलिस, गाजियाबाद से आए थे चोर

शिवपुरी। फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार में सवार होकर आए चोरों ने शिवपुरी शहर में बीते 10- 11 जुलाई की रात में नाइट गश्त करते हुए 5 दुकानों को निशाना बनाया था।

शिवपुरी में चोरी करने के बाद भोपाल निकल गए। पुलिस ने टोल प्लाजा से गुजरते समय उक्त फर्जी नंबर प्लेट वाली ब्रेजा कार का असली नम्बर फास्टैग से पता कर लिया।

इसके बाद गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से आए चार चोरों को दबोच कर चोरी का माल भी बरामद कर लिया।

यह निकले आरोपी:

काले कलर की ब्रेजा कार क्रं. यूपी 14 जीएम 8497 में चार आरोपी थे, जिनमें आस मोहम्मद पुत्र सुक्के खां नि. भोजपुर जिला गाजियाबाद, कार्तिक शर्मा पुत्र प्रमोद शर्मा नि. लतिफपुर तीवढा थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद, जबरुद्दीन खान पुत्र मोहम्मद बकील खान नि. गढी गदाना थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद एवं आजाद खान पुत्र पप्पू खान नि. गढी गदाना थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद उप्र शामिल थे।

कार में मिले हथियार व चोरी का सामान:

कार की तलाशी में कट्टा 315 बोर, 5 जिन्दा राउंड, नए कपडे एवं किराने का सामान व कुछ नगदी मिली। जिनसे कडाई से पूछतांछ की गई तो भोपाल में कुछ दुकानो का ताला तोडकर चोरी करना एवं शिवपुरी शहर के थाना देहात व कोतवाली क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया। चोरी गया किराने का सामान कीमती 30,700 रुपए व कपडे (जींस पेन्ट शर्ट) कीमती 01 लाख रुपए व नगदी 27,156 रुपए एवं एक ब्रेजा कार कीमती करीब 10 लाख रुपए कुल मसरूका 11,62,856 रुपए बरामद किया गया।

चोर दबोचने में इनकी रही भूमिका:

देहात थाना निरी. विकास यादव, सउनि विनोद सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक अरुणकांत, दीपचन्द्र, सचेन्द्र शर्मा, शकील खाँन, सतीश चौधरी, बलवीर सिंह, आरक्षक महेश लोधी, अरुण मेवाफरोस, संजय धाकड, दीपक राणा, जगदीश रावत, चालक शिवराज थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in