Skip to main content

Aaj Tak24x7

पत्रकार संगम में क्षेत्रीय पत्रकारों ने दिखाई एकजुटता, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा*

*आज तक 24 ×7*
*लोकेशन: कन्नौद*
*संवाददाता: गणेश जायसवाल, कन्नौद*

*पत्रकार संगम में क्षेत्रीय पत्रकारों ने दिखाई एकजुटता, पत्रकार हितों पर हुई चर्चा

*कन्नौद।* कन्नौद-नासा रोड स्थित सत्कार रिसोर्ट में कन्नौद एवं आसपास के क्षेत्रों के पत्रकारों का *पत्रकार संगम* आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।

बैठक में समाचार संकलन एवं कवरेज के दौरान पत्रकारों को आने वाली समस्याओं, लंबे समय से लंबित *पत्रकार भवन की मांग*, *पत्रकार सुरक्षा कानून* तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े अन्य विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

उपस्थित पत्रकारों ने संकल्प लिया कि क्षेत्र के किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय होने पर सभी एकजुट होकर उसका समर्थन करेंगे।

बैठक में यह भी सहमति बनी कि भविष्य में आयोजित होने वाले पत्रकार संगम में *देवास जिले के अन्य कस्बों एवं गांवों* के पत्रकारों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि जिलेभर के पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय और एकता स्थापित हो सके।

अगले पत्रकार संगम का आयोजन *खातेगांव, बिजवाड़ अथवा कांटाफोड़* में आयोजित करने पर भी सहमति बनी। अंतिम स्थान का चयन सभी पत्रकार साथियों की सहमति से किया जाएगा।

*उपस्थित पत्रकार:*
कमल गर्ग, कैलाश परिहार, आशिक माचिया, मांगीलाल मालवीय, नरेंद्र साहू, विनोद भूतड़ा, विजय शुक्ला, अतुल गुप्ता, श्रीकांत पुरोहित, मधुर अग्रवाल, ओमप्रकाश टांडी, श्रीराम पटेल, युसुफ खान, प्रदीप श्रोत्रीय, राजकुमार मोदी, लव सोलंकी, दीपक धूत _(कन्नौद)_, दीपक धारीवाल, बालकृष्ण शर्मा _(कांटाफोड़)_, *गणेश जायसवाल* _(कुसमान्या)_ सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in