ड्यूटी के साथ पढ़ाई लाई रंग: कोन थाने के सिपाही और हेड कांस्टेबल बने दरोगा, थाने में जश्न का माहौल।

ड्यूटी के साथ पढ़ाई लाई रंग: कोन थाने के सिपाही और हेड कांस्टेबल बने दरोगा, थाने में जश्न का माहौल

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

कोन,सोनभद्र।शुक्रवार का दिन कोन थाने के लिए गर्व का दिन बन गया। उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक भर्ती में थाने के दो जवानों की सफलता पर पूरे परिसर में जश्न का माहौल रहा।
जनपद देवरिया निवासी आरक्षी राम भवन कुशवाहा पिछले 2 वर्षों से कोन थाने में तैनात थे। ड्यूटी के साथ निरंतर पढ़ाई कर उन्होंने सीधी भर्ती परीक्षा पास कर SI का पद हासिल किया। अनुशासित कार्यशैली और सौम्य व्यवहार के कारण वह पहले से ही थाने में लोकप्रिय थे।
वहीं थाने में तैनात हेड कांस्टेबल त्रिभुवन चंद्र को विभागीय पदोन्नति के बाद उपनिरीक्षक का पदभार मिला।
उपलब्धि पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने दोनों को कंधे पर SI के स्टार लगाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पूरे स्टाफ ने हौसला बढ़ाया।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा, _”पदोन्नति और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता इनके समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों अधिकारी नई जिम्मेदारी को ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाकर आमजन को बेहतर सेवा देंगे।
राम भवन कुशवाहा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और वरिष्ठ अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा,कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है।
नवपदोन्नत SI त्रिभुवन चंद्र ने भी वरिष्ठों का आभार जताते हुए कहा कि वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
थाना प्रभारी ने मीडिया से अपील की कि इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाए, ताकि क्षेत्र के युवा पुलिस सेवा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों।
दोनों जवानों की इस सफलता से न केवल कोन थाने बल्कि पूरे जनपद के पुलिसकर्मियों में नई ऊर्जा देखी जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in