Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोनभद्र: एसपी अभिषेक वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

सोनभद्र: एसपी अभिषेक वर्मा ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सफाई, अभिलेख संधारण और वाहन संसाधनों की कार्यशीलता पर दिया विशेष जोर।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं कार्यकुशलता को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को सदैव फिट, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ रहकर जनसेवा तथा कानून-व्यवस्था के दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 एवं जनपद के विभिन्न थानों से आए वाहनों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की तकनीकी स्थिति, दंगा नियंत्रण उपकरण, वायरलेस सेट, प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा कार्यशीलता का परीक्षण किया।
इस दौरान वाहन चालकों एवं संबंधित पुलिस कर्मियों को वाहनों के नियमित रख-रखाव, उपकरणों की सतत कार्यशीलता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत एसपी ने क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, स्टोर, मेस, गैस गोदाम, बैरक एवं समस्त पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं समस्त व्यवस्थाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मेस में तैयार भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का भी परीक्षण किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in