कोतवाली थानांतर्गत फतेहपुर शिवपुरी की रहने वाली 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर करते हुए 

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी समाचार

 

कोतवाली थानांतर्गत फतेहपुर शिवपुरी की रहने वाली 10वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा को फोटो के जरिए ब्लैकमेल कर शादी के लिए मजबूर करते हुए

और विरोध करने पर उसके भाई के साथ सरेआम मारपीट कर किडनैपिंग और मर्डर की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

 

पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।

बैराड़ निवासी पीड़ित रोहित राठौर ने एसपी को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि उसकी मौसेरी बहन, जो फतेहपुर शिवपुरी में रहकर कक्षा 10वीं में पढ़ती है, उसकी दोस्ती एक महिला के माध्यम से यशवंत राठौर से हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान यशवंत ने छात्रा के कुछ फोटो ले लिए और फिर उन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और शादी करने का दबाव बनाने लगा। लगातार मिल रही धमकियों से डरी-सहमी छात्रा शिवपुरी छोड़कर बैराड़ में अपने भाई रोहित के पास आकर रहने लगी। इसकी भनक लगते ही आरोपी ने भाई को भी धमकाना शुरू कर दिया। रोहित ने आवेदन में बताया कि 10 जुलाई की शाम करीब 4 बजे वह बैराड़ बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने अपने फल के ठेले पर था। तभी यशवंत राठौर, देव राठौर और तीन अन्य अज्ञात लोग वहां पहुंचे। आरोपियों ने बहन से बात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने कहा है कि, तेरी बहन को घर से उठा ले जाएंगे।

शिकायत में प्रियंका राठौर नामक महिला पर भी फोन कर ब्लैकमेल करने और धमकाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित रोहित का आरोप है कि उसने घटना की शिकायत थाना बैराड़ में की, लेकिन पुलिस ने केवल एक आरोपी यशवंत राठौर के खिलाफ ही बीएनएस की धारा 115(2), 296(बी) और 351(3) के तहत हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया। जबकि आवेदन में नामजद देव राठौर, सोनू राठौर, राजेश राठौर और तीन अज्ञात आरोपियों को छोड़ दिया गया। पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि मामले में पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट सहित ब्लैकमेलिंग की गंभीर धाराएं जोड़ी जाएं, सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई हो और परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए क्योंकि आरोपी लगातार किडनैपिंग और हत्या की धमकी दे रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in