रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ बस्ती
*थाना कप्तानगंज कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों व दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर सुनी गईं समस्याएं जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी
अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर के निर्देशन मे व पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह जनपद बस्ती के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के मार्गदर्शन में तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रपाठी जी के पर्यवेक्षण में थाना कप्तानगंज पुलिस द्वारा जनसंपर्क एवं जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में थाना कप्तानगंज की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने दिनांक 16-07-2026 को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं मोहल्लों में भ्रमण कर वृद्धजनों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान पुलिस टीम वृद्ध नागरिकों के घर-घर पहुंची और उनका कुशलक्षेम जाना। टीम द्वारा वृद्धजनों की व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की गई ।


