Skip to main content

Aaj Tak24x7

एमपी एग्रो के 504 करोड़ का बजट प्रस्ताव पारित

एमपी एग्रो के 504 करोड़ का बजट प्रस्ताव पारि

एमपी एग्रो संचालक मंडल की 203वीं बैठक सम्पन्न

भोपाल : 17 जुलाई, 2026

द एम.पी. स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज़ डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा वर्ष 2026-27 में निगम की विभिन्न विकास गतिविधियों पर 504 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस आशय का प्रस्ताव उद्यानिक एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं निगम के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में एमपी एग्रो कार्यालय के सभागार में संचालक मंडल की 203वीं बैठक में पारित किया गया।

मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि निगम किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण कृषि यंत्रों तथा सिंचाई सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वीकृत विकास योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि को लाभकारी और टिकाऊ बनाने के लिए निगम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सभी विकास कार्य किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएं।

प्रबंध संचालक एग्रो श्री अरविंद दुबे ने बताया कि निगम द्वारा गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक सकल लाभ कमाया है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा 2026 में 2 लाख लीटर बायो फर्टिलाइजर तैयार करने का लक्ष्य रखा है। बैठक में बाबई (नर्मदापुरम) कृषि फार्म से इंडस्ट्रियल एरिया के लिये रास्ता देने तथा जिस जमीन पर फलदार पौधे लगे हुए वह भूमि वापस प्राप्त करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके साथ ही संविदा कर्मियों की सेवा वृद्धि करने तथा आगामी सामान्य सभा की बैठक 10 अगस्त 2026 को आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में संचालक मंडल की सदस्य सुश्री सिम्मी गुर्जर, सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण श्री जॉन किंग्सली, आयुक्त उद्यानिकी श्री सौरव कुमार सुमन सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in