Skip to main content

Aaj Tak24x7

डेंगू मलेरिया की रोकथाम जरूरी, जमा नहीं होने दें पानी: निगमायुक्त श्री संघ प्रिय

डेंगू मलेरिया की रोकथाम जरूरी, जमा नहीं होने दें पानी: निगमायुक्त श्री संघ प्रि

ग्वालियर दिनांक 17 जुलाई 2026 – बारिश के मौसम में मच्छर जनित संक्रामक एवं डेंगू मलेरिया इत्यादि फैलने का खतरा रहता है। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वह अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास पानी जमा नहीं होने दें। आमजनों को जागरूक करने के लिए नगर निगम अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से मच्छर जनित बीमारिया जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के बचाव के लिए आमजन को चाहिए कि वह अपने आस-पास एवं घर में रखे कूलर, टूटे फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन, बोतलें एवं फूलदान में पानी अधिक समय तक जमा न होने दें। रूकी हुई नालियों को नियमित रूप से साफ करायें और जरूरत पड़ने पर केरोसिन या मोविल ऑयल डालें। घर के खिड़कियों और दरवाजो पर मच्छर रोधक जाली लगवाये। घर के अन्दर विशेष कर छोटे बच्चों को दिन में फुल आस्तीन के कपड़े पहनाये और अन्य सदस्य भी शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े पहने। चूंकि डेगू फैलाने वाला मच्छर दिन में काटता है। इसलिए दिन के समय भी मच्छरदानी, मच्छर नाशक क्रीम स्प्रे, मैट्स, कॉइल्स का इस्तेमाल करें। अगर आपको डेंगू के लक्षण जैसे सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, मासपेशियों, हड़डियों व जोडी में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते, जी मचलाना, उल्टी, बुखार महसूस हो रहे है, तो बिना देरी किये नजदीक के किसी भी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर अपनी जाच एवं ईलाज करावें। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर में आमजनांे को जागरूक करने के लिए सपफाई अपनाओ बीमारी भगाओं अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मानपुर पीएम आवास, बहोडापुर, ट्रांसपोर्ट नगर सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया।

सूचना क्र./1137/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in