सुल्तान उल हिंद ग्रुप (SHG कालपी) की समाज से विशेष अपील, युवाओं को दी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत
जालौन
संवाददाता अभिषेक कुमार
सुल्तान उल हिंद ग्रुप (SHG कालपी) की मैन ब्रांच ऑफिशियल की ओर से समाज के युवाओं के नाम एक अहम संदेश जारी किया गया है। संदेश में कहा गया है कि युवा अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को समझें और दूसरों की बहन-बेटियों का सम्मान करें।
ग्रुप की ओर से जारी अपील में कहा गया है—
“दूसरों की बहन-बेटियों को सम्मान की नज़र से देखें, अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों को वक्त रहते समझें। समाज की मजबूती अच्छे संस्कार, आपसी सम्मान और जिम्मेदार व्यवहार से ही संभव है।”
सुल्तान उल हिंद ग्रुप ने सभी युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने, परिवार और समाज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes


