कन्नौद मे श्री पशुपति महादेव मंदिर मे हुआ विशाल भण्डारा
देवास मध्यप्रदेश
कन्नौद मे मॉ गायत्री मंदिर परिसर मे स्थित श्री पशुपति नाथ महादेव मंदिर मे स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया
आयोजन मे भगवान भोले नाथ का पूजन अभिषेक किया तथा आकर्षक श्रंगार कर छप्पन भोग महाप्रसाद का भोग लगाया तथा महाआरती के पश्चात बडी संख्या मे श्रद्धालुओ ने श्रद्धा भक्ति तथा उत्साह के साथ भण्डारे मे महाप्रसाद ग्रहण किया मंदिर के महंत श्री प्रकाश कुण्डल महाराज ने कहा सभी आयोजन भगवान की कृपा से सफलता पूर्वक संपन्न हो रहे है सभी भक्तो पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहे
वही कार्यकृम के सूत्रधार सुभाष मालवीय ने कहा कि भोलेनाथ की कृपा तथा सभी का सहयोग से यह आयोजन दूसरे वर्ष किया जा रहा है
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes


