Skip to main content

Aaj Tak24x7

यातायात व्यवस्था एवं अतिक्रमण नियंत्रण के लिए नगर निगम का अभियान जारी, कई स्थानों पर हटाए गए हाथ ठेले और अस्थायी अतिक्रमण

ग्वालियर, 19 जुलाई 2026। नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देश पर नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान के निर्देशन में मदाखलत अधिकारियों श्री शैलेंद्र सिंह चौहान तथा श्री सतेंद्र भदौरिया द्वारा मदाखलत दलों के साथ अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए यातायात बाधित करने वाले हाथ ठेलों, फुटपाथी फड़ों, गुमटियों एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया।

अभियान के दौरान ठाठीपुर मयूर मार्केट मुख्य मार्ग एवं आरोग्यधाम अस्पताल के बाहर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हाथ ठेले एवं काउंटर हटाकर जप्त किए गए, जिन्हें डी.बी. सिटी स्थित मदाखलत कार्यालय में जमा कराया गया। इसके अतिरिक्त महाराज बाड़ा क्षेत्र के सुभाष मार्केट, नजर मार्केट, छापाखाना, स्काउट, हेमू चौक, गांधी मार्केट एवं टोपी बाजार से भी हाथ ठेले एवं फुटपाथी अतिक्रमण हटाए गए।

गुड़ा-गुड़ी का नाका स्थित दीवार गिरने की घटना के बाद मदाखलत दल ने सहयोगी दल के रूप में मौके पर पहुंचकर पहाड़ी किनारे बनी झोपड़ियों, गुमटियों एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटवाए, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में सुविधा मिल सके। जनकगंज डिस्पेंसरी के बाहर भी यातायात बाधित करने वाले हाथ ठेलों को हटाकर संबंधित व्यक्तियों को पुनः अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सिसोदिया एवं आजाद खान सहित संबंधित मदाखलत दल उपस्थित रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in