दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दुद्धी पुलिस ने न्यायालय में किया पेश
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
दुद्धी सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना दुद्धी पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मु0नं0-2786/2023, धारा 323, 504, 506, 498ए भा.द.वि. एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त शिवप्रसाद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को दिनांक 20.07.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण, शिवप्रसाद पुत्र राघव
निवासी नवजीवन, थाना विन्ध्यनगर, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
2. हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
3. महिला आरक्षी सुमन सरोज, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर उन्हें शीघ्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


