Skip to main content

Aaj Tak24x7

विद्यार्थियों व खिलाड़ियों ने लगाए नारे

विद्यार्थियों व खिलाड़ियों ने लगाए नार

नशे से नाता तोड़ो खेलकूद से नाता जोड़ो

नशे से है दूरी,है जरूरी

मध्य प्रदेश पुलिस एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं बालाजी में एकेडमी कन्नौद के सहयोग से

माननीय कलेक्टर महोदय ऋतुराज सिंह पुलिस अधीक्षक पुनीत जी गहलोत ग्रामीण एडिशनल एसपी सौम्या जैन एसडीओ पी आदित्य जी तिवारी के आदेशानुसार

कन्नौद।

श्री बालाजी एकेडेमी, कन्नौद में नशा मुक्ति अभियान 2.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कन्नौ द थाना प्रभारी तहज़ीब काज़ी एवं बालाजी अकैडमी के डायरेक्टर गोविंद जी गर्ग ने बच्चों को नशा मुक्ति अभियान के संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों व विद्यार्थियों शिक्षकों ने नशा मुक्ति का संकल्प लेते हुए मानव श्रृंखला बनाकर जनजागरूकता का संदेश दिया।

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री गोविन्द गर्ग एवं प्राचार्य श्री राम बैरागी सहित समस्त शिक्षकगण एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग की टीम और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कन्नौद पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कन्नौज पुलिस टीचर स्पोर्ट टीचर एवं एमबीएम क्लब के कोच की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ यह जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग कन्नौद के कमल सोलंकी के द्वारा दी गई

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in