Skip to main content

Aaj Tak24x7

भ्रष्टाचार पोहरी एसडीएम को 20 दिन बाद भी नहीं हटाया ईओडब्ल्यू एसपी के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने भेजा कलेक्टर को पत्र।

जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी

समाचार

भ्रष्टाचार पोहरी एसडीएम को 20 दिन बाद भी नहीं हटाया ईओडब्ल्यू एसपी के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने भेजा कलेक्टर को पत्र।

शिवपुरी। जिले में भ्रष्टाचार पर अंकुश कैसे लग पाएगा, जब रिश्वतखोर अधिकारियों-कर्मचारियों को बचाने में खुद वरिष्ठ अधिकारी जुटे हों।

पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता का है, जिन्हें हटाए जाने के लिए ईओडब्ल्यू के बाद अब सामान्य प्रशासन के अवर सचिव ने एक पत्र कलेक्टर शिवपुरी को भेजा है।

सामान्य प्रशासन विभाग वल्लभ भवन मप्र भोपाल के अवर सचिव सचिंद्र राय ने बीते 15 जुलाई 2026 को एक पत्र कलेक्टर शिवपुरी के नाम भेजा है। जिसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता के खिलाफ ईओडब्ल्यू ग्वालियर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध हो चुका है। इसलिए गुप्ता को पोहरी से हटाकर कलेक्ट्रेट शिवपुरी में अटैच किया जाए, ताकि ईओडब्ल्यू की जांच को आरोपी बने गुप्ता प्रभावित न कर सकें। ज्ञात रहे कि बीते 5 जुलाई को एसपी ईओडब्ल्यू ने भी ऐसा ही एक पत्र कलेक्टर शिवपुरी को भेजा था। उस पत्र को अनदेखा करते हुए कलेक्टर ने अभी तक पोहरी एसडीएम पद से जेपी गुप्ता को नहीं हटाया। अब जबकि सामान्य प्रशासन विभाग वल्लभ भवन भोपाल से अवर सचिव का पत्र आया है, तो शायद गुप्ता को पोहरी से रवानगी मिल जाए।

इस मामले में आरोपी बने गुप्ता:

बीते 1 जुलाई को ईओडब्ल्यू ने जमीन के दस्तावेज में संशोधन के नाम पर मांगी जा रही रिश्वत के चलते पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता एवं पटवारी अशोक वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद एसडीएम व पटवारी को हटाया नहीं गया, बल्कि जेपी गुप्ता अपने अन्य साथी अधिकारियों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंच गए, तथा ईओडब्ल्यू की कार्यवाही को ही गलत ठहरा दिया था। अब जबकि EOW एसपी एवं सामान्य प्रशासन विभाग से जेपी गुप्ता को पोहरी से हटाए जाने का पत्र आ चुका है, तो अब देखना दिलचस्प होगा कि कलेक्टर कोई फेरबदल करते हैं या फिर वो ही पुराना ढर्रा चलता रहेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in