रजखड़ तिराहे पर भीषण हादसा: तेज ट्रक की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर घायल।*

*रजखड़ तिराहे पर भीषण हादसा: तेज ट्रक की टक्कर से नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर घायल।*

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।*

 

*दुद्धी, सोनभद्र।* कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ तिराहे पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में नवविवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया है।

 

जानकारी के अनुसार थाना विंढमगंज के बैरखड़ गांव निवासी 24 वर्षीय सुनील कुमार अपनी 22 वर्षीय पत्नी सुखवंती देवी को बाइक पर बैठाकर गुरमुरा स्थित ससुराल ले जा रहे थे। तभी रजखड़ तिराहे के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कई मीटर दूर जा गिरी। हादसे में सुखवंती देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुनील कुमार सड़क पर गंभीर हालत में पड़े मिले।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। वहां डॉ. वरुणा निधि ने सुखवंती को मृत घोषित किया। सुनील का इलाज अभी जारी है।

 

परिजनों ने बताया कि सुनील और सुखवंती की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। घटना के बाद एसएसआई संजय सिंह और कस्बा प्रभारी हरिकेश राम आजाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in