Skip to main content

Aaj Tak24x7

FIR के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप; विकलांग दंपति ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

FIR के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप; विकलांग दंपति ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहा

उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील से एक मामला सामने आया है, जहां एक विकलांग दंपति ने आरोप लगाया है कि मारपीट की एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। न्याय की उम्मीद लेकर पीड़ित दंपति जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की। इस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मामला खाचरौद तहसील के बेहलोला गांव का है। पीड़िता अंतरबाई और उनके पति जगदीश का आरोप है कि गांव के कुछ लोग लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहे हैं। उनका कहना है कि 18 जुलाई को उनके साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत खाचरौद थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी से परेशान होकर दोनों विकलांग पति-पत्नी जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

इधर, घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच विवाद और एक दंपति के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़ित दंपति ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में कोई गंभीर घटना हो सकती है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in