आज तक न्यूज़ 24 के लिए कन्नौद से शैलेंद्र पांचाल की रिपोर्ट
23.07.26
सिविल अस्पताल कन्नौद में शिशु मृत्यु समीक्षा बैठक आयोजि
कन्नौद । सिविल अस्पताल कन्नौद के सभा कक्ष में एसडीएम प्रिया चन्द्रावत की अध्यक्षता में विकासखंड कन्नौद की शिशु मृत्यु समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में विकासखंड कन्नौद अंतर्गत हुई शिशु मृत्यु की सूक्ष्म रूप से समीक्षा की गई संबंधित ग्राम की आशा एवं एएनएम से शिशु मृत्यु के कारणों पर चर्चा कर शिशु मृत्यु दर को कम करने, संस्थागत प्रसव बढ़ाने तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। *अनमोल पोर्टल* पर डेटा फीडिंग एवं *यू-विन पोर्टल* पर टीकाकरण की एंट्री की प्रगति की उप स्वास्थ्य केंद्रवार समीक्षा करते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर डाटा समय से एवं शत-प्रतिशत फीड किया जाए। लम्बित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ. लोकेश मीणा ने राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अंतर्गत चल रहे टीकाकरण, परिवार नियोजन, दस्तक अभियान, क्षय रोग एवं अन्य कार्यक्रमों की कार्य प्रगति के बारे में एसडीएम मैडम को विस्तार से अवगत कराया।एसडीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता बनाए रखने एवं आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता है।
समीक्षा बैठक में डॉ रचना भार्गव, बीईई दिनेश साहू ,बीपीएम प्रदीप पवार ,बीसीएम विनोद भंवर, मलेरिया इंस्पेक्टर धूम सिंह बघेल, सभी सीएचओ, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो 01 वीडियो कन्नौद सिविल अस्पताल



