रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*बस्ती एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की गयी ।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के कुशल निर्देशन में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 23.07.2026 को प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड टीम/मिशन शक्ति द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत थाना परसुरामपुर क्षेत्र के अंतर्गतकस्बा परसुरामपुर, किसान इण्टर कॉलेज, सावित्री विद्या विहार इण्टर कॉलेज, श्रृंगीनारी, बस्थनवा बाजार, बेरता तिराहा व कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों पर चेकिंग की गयी तथा महिला दुकानदारों से नियमित आए दिन चौराहों बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय बात नहीं रही । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्या को सुना गया और निस्तारण किया गया। तथा अनावश्यक घुम रहे करीब 36 व्यक्तियों से पूछताछ किया गया व 02 मनचलों से माफीनामा भरवाया गया ।
*एण्टी रोमियों टीम का विवरण-*
1. प्रभारी म0उ0नि0 शाइस्ता एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती ।
2. म0हे0का0 सुनीता यादव एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती ।
3. म0का0 ममता चौहान एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती
4. म0का0 रश्मि सिंह एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती



