Skip to main content

Aaj Tak24x7

नकली सोना बेचकर 16 लाख रुपये की ठगी करने वाले राजस्थान के दो शातिर ठग थाना मुरार पुलिस की गिरफ्त में*

*नकली सोना बेचकर 16 लाख रुपये की ठगी करने वाले राजस्थान के दो शातिर ठग थाना मुरार पुलिस की गिरफ्त में

ग्वालियर। दिनांक 24.07.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुरार पुलिस ने नकली सोना बेचकर 16 लाख रुपये की ठगी करने वाले राजस्थान के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की पूरी रकम एवं सोना-चांदी का सामान बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- फरियादी विकास जैन, निवासी सदर बाजार मुरार, ने थाना मुरार में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी आर.के. ज्वैलर्स नाम से सराफा दुकान है। दिनांक 23 जुलाई 2026 को लगभग 11ः30 बजे दो व्यक्ति, जिन्होंने अपने नाम सुन्दर भोपा एवं रामलाल उर्फ चांदवीर बताए, उनकी दुकान पर पहुंचे और स्वयं को पुश्तैनी सोने के आभूषण बेचने वाला बताते हुए करीब 130 ग्राम वजनी सात तवजिया बेचने की बात कही। जांच के दौरान उक्त सामान की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई, जिस पर दोनों व्यक्तियों ने 10 लाख 50 हजार रुपये नगद तथा शेष राशि के बदले सोने-चांदी के आभूषण लेने की सहमति व्यक्त की।

फरियादी ने आरोपियों को 10.50 लाख रुपये नगद, दो चांदी की करधौनी, दो चांदी के कड़े तथा लगभग 20 ग्राम वजन की दो जोड़ी सोने की झुमकियां दे दीं। आरोपियों के दुकान से निकलने के बाद जब दिए गए तथाकथित सोने की दोबारा जांच की गई तो वह पूरी तरह नकली निकला। इस पर फरियादी एवं अन्य व्यापारियों ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। आकाशवाणी चौराहे के पास एक आरोपी सुन्दर भोपा को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी रामलाल उर्फ चांदवीर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी एवं नकली सोने के साथ फरियादी थाना मुरार पहुंचे, जहां शिकायत की जांच उपरांत अपराध क्रमांक 357/26, धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

उक्त घटना संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को थाना मुरार पुलिस की टीम को उक्त घटना में वांछित आरोपी की धरपकड़ कर माल मशरूका बरामद कराने के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के नेतृत्व मेें थाना मुरार पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण किया गया तथा फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपी सुन्दर भोपा से पूछताछ की गई और उसके दूसरे साथी की तलाश की गई तो आरोपी रामलाल उर्फ चांदवीर को सात नम्बर चौराहा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों की निशादेही पर घटना का माल मशरूका उसके बताये गये स्थान से बरामद किया गया। बरामद मशरूका में 10.5 लाख रूपये नगद, 5.5 लाख का सोना चांदी का सामान जिसमें 2 जोड़ी झुमकी 20 ग्राम, 2 करधौनी 400 ग्राम एवं 2 कड़े चांदी के 500 ग्राम के जप्त किये गये। थाना मुरार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपीगण*:-

1. सुदर पुत्र वीरपाल भोपा उम्र 65 साल निवासी ग्राम केशरोली जिला अलवर राजस्थान।

2. रामलाल उर्फ चांदवीर भोपा पुत्र स्व. सुआभोपा उम्र 56 साल निवासी कानबडोदा, कटुमर अलवर राजस्थान

*जप्त मशरूका*:- 10.5 लाख रूपये नगद, 5.5 लाख का सोना चांदी का सामान, जिसमें 2 जोड़ी झुमकी 20 ग्राम, 2 करधौनी 400 ग्राम एवं 2 कड़े चांदी के 500 ग्राम के जप्त किये गये।

*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल, उनि ब्रह्मानंद शर्मा, प्र.आर. हरवीर यादव, प्रआर. अर्चना कंसाना, आर. संजय गुर्जर, आर. राहुल जाट, आर. देवेन्द्र साहू, आर. जसवीर गुर्जर, आर. प्रदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in