Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिला प्रशासन के द्वारा ज्योतिर्लिंग श्री ओकारेश्वर महादेव के दर्शन की नई व्यवस्था से उत्साहित दिखाई पड़े श्रद्धालु*  

*जिला प्रशासन के द्वारा ज्योतिर्लिंग श्री ओकारेश्वर महादेव के दर्शन की नई व्यवस्था से उत्साहित दिखाई पड़े श्रद्धालु*

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा जिले के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग धाम ओंकारेश्वर में खंडवा जिला प्रशासन के द्वारा दर्शनों को लेकर की गई प्रभावित व्यवस्थाओं से श्रद्धालु उत्साहित दिखाई दिए बता दें कि खंडवा जिला कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के प्रयासों

नई व्यवस्था से 01 मिनट में 100 से अधिक श्रद्धालु सुगमता पूर्वक दर्शनों का लाभ उठा रहे हैं

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में 25 जुलाई शनिवार से जिला प्रशासन द्वारा ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्थाओं में विशेष बदलाव किया है। इसके अंतर्गत पिछले कुछ समय से चल रहे शुकदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो जाने के बाद एकादशी पर्व से आम भक्तों के लिए भोलेनाथ ओंकार जी के दर्शन आसानी से हो रहे हैं

जिला कलेक्टर श्री गुप्ता की पहल पर शुकदेव मुनि द्वार का चौडीकरण कार्य पूरा हो जाने के बाद भक्तों को 10 फीट दूर से दर्शन कराए जा रहे हैं। ओर निकासी चांदी द्वार गेट से करवाई जा रही है।

यह व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा भक्तों कौ सुलभ दर्शन सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

गाजियाबाद से आए श्रद्धालु गौरव सिंह ने कहा कि मैं पहले भी कई बार ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आया हूं…लेकिन जो दर्शन का आज अनुभव किया..

वैसा पहले कभी भी नहीं हुआ।

भगवान के नजदीक से दर्शन करने की दिल में जो भावना थी आज पूरी हो गई

अनेक शिव भक्त श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन को धन्यवाद भी दिया देते

हुए

दिल्ली से आई ईशा शर्मा ने बताया कि आज तो मन-भरकर दर्शन किए। ऐसा लग रहा था भगवान और मैं ही हूं और अन्य कोई भी नहीं है।

दर्शन का अनुभव शब्दों में बयां करना मुश्किल है। दिव्य दर्शन व्यवस्था देखने को मिली.

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in