Skip to main content

Aaj Tak24x7

भाजपा ने विधानसभा को बना दिया मजाक, लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकार : प्रवीण पाठक

भाजपा ने विधानसभा को बना दिया मजाक, लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकार : प्रवीण पाठ

——– ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र को निर्धारित समय से पहले समाप्त किए जाने पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा जैसी लोकतंत्र की सर्वोच्च संस्था को मजाक बनाकर रख दिया है। सरकार जनता के सवालों से भाग रही है और लोकतांत्रिक परंपराओं का लगातार गला घोंट रही है।

प्रवीण पाठक ने कहा कि सरकार ने पहले 20 से 24 जुलाई तक पांच दिवसीय विधानसभा सत्र की घोषणा की, लेकिन विपक्ष के तीखे सवालों और जनता के मुद्दों का सामना करने से बचने के लिए सत्र को केवल तीन दिन में ही समाप्त कर दिया। यह प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात और लोकतांत्रिक मूल्यों का खुला अपमान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अब न विधानसभा की चिंता है और न ही लोकतांत्रिक जवाबदेही की। सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, महिलाओं की सुरक्षा, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बिजली-पानी जैसी मूलभूत समस्याओं पर चर्चा से बचना चाहती है। इसलिए विधानसभा के दिनों में लगातार कटौती की जा रही है, ताकि सरकार से कोई जवाब न मांगा जा सके।

प्रवीण पाठक ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा के बैठक दिवस लगातार राष्ट्रीय औसत से नीचे जा रहे हैं। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। लोकतंत्र में विधानसभा जनता की आवाज होती है, लेकिन भाजपा सरकार उसे केवल औपचारिकता बनाकर अपनी जवाबदेही से भागने का माध्यम बना रही है। लोकतंत्र में बहस, संवाद और जवाबदेही की परंपरा को समाप्त करना किसी भी सरकार के अलोकतांत्रिक चरित्र को दर्शाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने और जनता के अधिकारों का हनन करने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के हर प्रयास का पुरजोर विरोध करेगी और जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक बुलंद करती रहेगी।

प्रवीण पाठक ने विधानसभा अध्यक्ष एवं राज्य सरकार से मांग की कि भविष्य में विधानसभा के सत्रों की अवधि बढ़ाई जाए और जनहित के सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार इसी तरह लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास करती रही तो प्रदेश की जनता इसका करारा जवाब देगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in