Skip to main content

Aaj Tak24x7

पिपलेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

संदीप पाटीदार राणा धरगाँव

पिपलेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्

वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

धरगांव। ग्राम के प्राचीन सुलगांव मार्ग पर कन्या हाई स्कूल के समीप स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को भगवान पिपलेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक अनुष्ठान पंडित राहुल शुक्ला के सानिध्य में संपन्न हुआ। प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य यजमान रामेश्वर पाटीदार एवं उनकी धर्मपत्नी रेशमबाई पाटीदार (खरगोन) रहे। उन्होंने वैदिक परंपरा के अनुसार पूजन-अर्चन, हवन एवं प्राण-प्रतिष्ठा की सभी धार्मिक विधियां पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न कराईं।

प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान पिपलेश्वर महादेव का अभिषेक, पूजन एवं आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान शिवभक्ति का उल्लास देखने को मिला और मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर समाजसेवी सबल सिंह पटेल, कैलाश पाटीदार (कोदबारीया), भगवान अंबाराम पाटीदार, भगवान नत्थू पाटीदार, परमानंद पाटीदार, श्रीराम पाटीदार, कृष्णु पाटीदार, जगदीश राणा, जितेंद्र पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार, महेश पाटीदार , प्रमोद पाटीदार,भरत पाटीदार, देवेंद्र पाटीदार, कपिल पाटीदार,प्रकाश पाटीदार,सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in