Skip to main content

Aaj Tak24x7

माँ गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर में वैदिक पद्धति से विवाह संस्कार संपन्न, बाल संस्कारशाला का भी हुआ आयोजन

माँ गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर में वैदिक पद्धति से विवाह संस्कार संपन्न, बाल संस्कारशाला का भी हुआ आयोज

न्यूज़ रिपोर्टर. मुकेश परिहार. लोकेसन. सरदारपुर

वेद माता गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर में विगत शुक्रवार को गायत्री परिवार महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती विमला तिवारी के आचार्यत्व में एक गरिमामय एवं धर्ममय आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान राजोद निवासी गोकुल मदारिया एवं थांदला निवासी पूजा का विवाह गायत्री परिवार की पावन वैदिक पद्धति से परिजनों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया।

विवाह संस्कार के साथ ही माँ गायत्री शक्तिपीठ परिसर में संचालित ‘गुरुकुल संस्कार केंद्र’ में बाल संस्कारशाला का विशेष आयोजन भी रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र जोशी (अभिभाषक) रहे।

आयोजन के संबंध में माँ गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी/अध्यक्ष भारद्वाज उपाध्याय ने बताया कि शक्तिपीठ पर सनातन परंपरा के अनुसार वैदिक पद्धति से सभी संस्कार निशुल्क/शास्त्रीय विधान से संपन्न कराए जाते हैं, जिसका पुण्य लाभ सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनता को मिलता है।

इस अवसर पर मंदिर पुजारी अंजली शर्मा, लक्ष्मण कारले, भरत तिवारी, महिला मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा कारले, गुरुकुल संस्कार केंद्र की संचालिका एवं बाल संस्कारशाला प्रभारी श्रीमती साधना उपाध्याय सहित गुरुकुल के समस्त विद्यार्थी और अनेक परिजन व श्रद्धालु उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in