Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना खाचरोद पुलिस ने लाखों की सनसनीखेज चोरी में मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सोने-चांदी के आभूषण जप्त किये*

मांगीलाल सोलंकी

जिला संवाददाता उज्जैन

आज तक 24×7न्यूज

*थाना खाचरोद पुलिस ने लाखों की सनसनीखेज चोरी में मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सोने-चांदी के आभूषण जप्त किये

*पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई:*

थाना खाचरोद पुलिस ने दिनांक 18-19 जून 2026 की दरम्यानी रात हुई सनसनीखेज चोरी में विशेष टीम बनाकर चोरी के मास्टर माइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 268/26 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन व एसडीओपी श्रीमति आकांक्षा बेढोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खाचरोद निरीक्षक धनसिंह नलवाया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा सतत प्रयास कर खाचरोद के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये। मुखबिर की सूचना व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों रिफत, शेर खान व फिरोज उर्फ विस्सू को थाने पर लाकर पूछताछ की गई।

आरोपियों से कड़ी पूछताछ पर रिफत और उसके साथी शेर खान व फिरोज के द्वारा रेकी कर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही से घटना में चोरी गये सोने-चांदी के आभूषण कीमती करीब *₹33,00,000/-* रुपये के जप्त किये गये हैं। आरोपियों का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड लेकर शेष माल के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में भय व खाचरोद की आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास व सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. *रिफत पिता रसीद खान*, उम्र 25 साल, निवासी जुना शहर खाचरोद

2. *शेर खान पिता कय्यूम शाह*, उम्र 24 साल, निवासी जुना शहर खाचरोद

3. *फिरोज शाह उर्फ विस्सू पिता फरीद शाह*, उम्र 22 साल, निवासी भोपा कालोनी खाचरोद

*घटना का विवरण:*

फरियादी ने रिपोर्ट किया कि वह परिवार सहित बाहर मुंबई गये थे। उनके घर में दिनांक 18-19 जून 2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिये गये हैं।

*विशेष भूमिका:*

एसडीओपी श्रीमति आकांक्षा बेढोटे, निरीक्षक धनसिंह नलवाया, सायबर सेल उप निरीक्षक प्रतीक यादव, प्रआर राजपाल सिंह, प्रआर सुनील सिंह, प्रआर सोमसिंह भदौरिया, प्रआर यशपाल सिंह, प्रआर मुकेश, आर महेन्द्र, आर जितेन्द्र सेंगर, आर प्रवीण कुशवाह, आर मनीष कुमार, आर ईश्वर परिहार, आर योगेन्द्र, आर संजय राणा, आर नारायण सारा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in