यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु नगर निगम की मदाखलत शाखा की कार्रवाई

यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु नगर निगम की मदाखलत शाखा की कार्रवा

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान एवं मदाखलत अधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशानुसार पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान पिंटू पार्क सब्जी मंडी क्षेत्र में सड़क पर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हाथ ठेले वालों को हटाया गया। इस दौरान सड़क पर रखे क्रेट, तराजू एवं टटिया को जब्त कर नगर निगम के डीबी सिटी स्थित मदाखलत कार्यालय में जमा कराया गया।

इसके उपरांत मेट्रो टॉवर के सामने यातायात में अवरोध उत्पन्न कर रहे हाथ ठेले एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को सुचारु कराया गया।

उक्त कार्रवाई मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में मदाखलत दल की उपस्थिति में संपन्न की गई। नगर निगम ने आमजन एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़कों एवं मार्गों पर अतिक्रमण न करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in