भाजपाइयों ने किया मठ, मंदिर के पुजारियों, गुरुओं का सम्मान 

औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा

 

 

भाजपाइयों ने किया मठ, मंदिर के पुजारियों, गुरुओं का सम्मान

 

गुरु पूर्णिमा पर मठ ,मंदिर के पुजारियों, संतो का भाजपाईयों ने किया सम्मान

 

पुजारियों, संतो ने ही धर्म की ज्योति को जलाए रखा _सर्वेश कठेरिया

 

मन्दिर हमारी आस्था, चेतना,सांस्कृतिक ऊर्जा के केंद्र है _सर्वेश कठेरिया

 

 

आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले भर के भाजपा नेताओं ,जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी ने जिले के सभी प्रमुख मठ ,मंदिरों के पुजारियों , गुरुओं , संतो का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया ।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने जिले के प्रसिद्ध देवकली मंदिर के महंत का अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया एवं मंगला काली मंदिर के महंत का सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया ।इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने बजरंग बली मंदिर सहार,जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने संतोषी माता मन्दिर बाबरपुर एवं जिला महामंत्री विशाल शुक्ला ने संकट मोचन मंदिर औरैया में एवं जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर गमा देवी मंदिर निगड़ा के महंत पंडित श्री ओमशरण जी महाराज का अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया ।

जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि आज का यह दिन हमारे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति के वास्तविक संरक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक पवित्र अवसर है। सदियों से जब-जब भारत की संस्कृति और परंपराओं पर संकट आया, तब-तब हमारे मठों, मंदिरों और वहाँ विराजमान पुजारियों ने ही धर्म की ज्योति को जलाए रखा। मंदिर केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं होते; वे हमारी आस्था, हमारी चेतना और हमारी सांस्कृतिक ऊर्जा के केंद्र होते हैं। और इन केंद्रों में ऊर्जा का संचार करने का कार्य हमारे पुजारी और संत करते हैं। पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने महामाई मंदिर अछल्दा के महंत जी सम्मान कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव से सनातन मूल्य, अपनी सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रही है।हमारा यह प्रयास है कि हमारे मठ-मंदिरों के पुजारियों को समाज में वह सम्मान, सुरक्षा और सुविधाएं मिलें, जिसके वे हकदार हैं।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी आनन्द सिंह ने कहा कि पुजारी, संत केवल आरती या पूजा नहीं कराते, बह आने वाली पीढ़ियों में संस्कार बोने का कार्य करते हैं। इसलिए हम सब कर्तव्य हे कि उन्हें सम्मान दे ।पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता,रिया शाक्य,जिला उपाध्यक्ष रजनीश पाण्डेय,योगेंद्र कैथवार,ऋषि पाण्डेय, मनु राजपूत,इंद्रपाल पाल,माधव राजपूत,अभय सिंह सेंगर,अमरचंद राठौर,प्रतीक सिंह ,विमल दुबे, रविन्द्रीय शाक्य, देवेंद्र सेंगर, चेयरमैन अनूप गुप्ता,राघव मिश्रा, मंजू चौहान,आशीष दुबे,आदर्श ठाकुर,राम जी बाजपेई,श्याम जी अवस्थी,राजेश पोरवाल , राजवर्धन सिंह, कुअर सिंह बाथम,दीपक कश्यप, सोनू मिश्रा, सहित सभी पदाधिकारियों ने जिले के पुजारियों एवं गुरुओं का सम्मा

न किया।

 

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in