ग्रामोद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एवं समापन

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

ग्रामोद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एवं समाप

 

२८ जुलाई २०२६बस्ती जनपद में उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, बस्ती के तत्वावधान में विकास भवन स्थित कार्यालय परिसर में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत माननीय अध्यक्ष संजय चौधरी रहे। कार्यक्रम में माटीकला से जुड़े लगभग 120 से अधिक कारीगर, कुम्हार/प्रजापति समाज के लोग तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला ग्रामोद्योग प्रभारी अधिकारी गंगाधर दुबे एवं परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी आनंद शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का बुके और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत करने के साथ हुआ। इस दौरान आनंद शुक्ला ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए माटीकला से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया और

 

जागरूकता शिविर में मुख्य प्रबंधक, लीड बैंक ने बैंक ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत ऋण लेकर सफलतापूर्वक उद्योग स्थापित कर चुके शिव कुमार प्रजापति ने अपने अनुभव साझा करते हुए स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि संजय चौधरी ने कहा कि माटीकला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए कारीगरों से अपने हुनर को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने तथा स्वरोजगार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित फाइन आर्ट विशेषज्ञ एवं शिल्प प्रशिक्षक आलोक शुक्ल ने माटीकला उत्पादों की उपयोगिता, बाजार की संभावनाओं और आधुनिक डिजाइन के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर माटीकला क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।

अंत में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कारीगरों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन और पारंपरिक माटीकला को नई पहचान दिलाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in