न्यूज़ रिपोर्ट
धार संवाददाता : मुकेश परिहार
गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर राजोद क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों, मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं का पूजन-अर्चन कर गुरु वंदना की तथा उनके चरणों में श्रद्धा एवं आस्था के पुष्प अर्पित किए
सुबह से ही मंदिरों एवं आश्रमों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन, सत्संग एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की। भक्तों ने गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
धार्मिक वातावरण और भक्ति भाव से सराबोर इस पर्व ने क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार किया। श्रद्धालुओं ने गुरु को जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


