थाना इंगोरिया पुलिस की गुंडों, निगरानी बदमाशों एवं चाकूबाजों पर सख्त निगरानी 

थाना इंगोरिया पुलिस की गुंडों, निगरानी बदमाशों एवं चाकूबाजों पर सख्त निगरानी

उज्जैन/जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री करणदीप सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बड़नगर श्री महेंद्र परमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गुंडों, निगरानी बदमाशों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में दिनांक 28 जुलाई 2026 को थाना प्रभारी इंगोरिया श्री दीपेश व्यास के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाशों, गुंडों एवं चाकूबाजों की विशेष चेकिंग की गई। अभियान के दौरान कुल 06 निगरानी बदमाश, 08 गुंडे एवं 02 चाकूबाज, कुल 16 बदमाशों को थाना इंगोरिया पर उपस्थित कराया गया।

 

थाना परिसर में सभी की विधिवत परेड कराई गई तथा प्रत्येक व्यक्ति के संबंध में गुज़र-बसर रजिस्टर में आवश्यक इंद्राज किया गया। इसके अतिरिक्त सभी को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों, शांति भंग करने, अवैध हथियार रखने, मारपीट, धमकी, शराब सेवन कर उपद्रव करने अथवा अन्य गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त नहीं होने की सख्त समझाइश दी गई। उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध वैधानिक एवं कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 

चेकिंग के दौरान दो चाकूबाज बदमाशों की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। जिनके नाम निम्नानुसार हैं—

 

1. दशरथ पिता रामचंद्र बागरी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम खड़ोतिया, थाना इंगोरिया।

2. लवर उर्फ शुभम पिता मुकेश कुमारिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंगोरिया।

 

दोनों आरोपियों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 101/2026 एवं 102/2026 के तहत धारा 170 बी.एन.एस.एस. में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in