Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने किया लक्कड़खाने पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण, आमजनों की सुविधा के लिए एक तरफ का रास्ता खोला

निगमायुक्त ने किया लक्कड़खाने पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण, आमजनों की सुविधा के लिए एक तरफ का रास्ता खोल

ग्वालियर। लक्कडख़ाना पुल के निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने पुल विस्तारीकरण कार्य एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही जो भी छोटे-छोटे काम रह गए हैं और यदि यातायात में कहीं बाधा है तो तत्काल उसका निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आम जनों की सुविधा के लिए आवागमन हेतु एक ओर का रास्ता खोल दिया गया है। निरीक्षण के दौरान लेखा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद श्री अनिल सांखला, पार्षद श्री जितेंद्र मुद्गल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नगरीकगण उपस्थित रहे। पुल के निर्माण से यहां पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता ने बताया कि स्टेटकाल के समय बनाए गए लक्कडख़ाना पुल की चौड़ाई महज 6 मीटर थी, जिससे यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक केे लिए पर्याप्त नहीं है। इसके चलते नगर निगम ने यहां पर नया पुल बनाकर तैयार कर दिया है। नवीन पुल की चौड़ाई 12 मीटर है। जिससे अब यहां से आसानी से वाहन गुजर सकेंगे और जाम भी नहीं लगेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त सहित सभी संबंधित अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके साथ ही पुल के चौड़ीकरण में बाधक एक निर्माण को लेकर संबंधित से चर्चा कर आवश्यक निराकरण करने के निर्देश दिए।

पाइप के जरिए निकलेगा पानी

गुढ़ी गुढ़ा का नाका के काफी पीछे से बहकर आने वाला जिंसी नाला नंबर 1, 2, 3 से बहकर छप्परवाला पुल पर स्वर्णरेखा नदी में मिलता है। इस नाले में अब पानी की निकासी के लिए पाइप डाले गए हैं, पाइपों का साइज बड़ा रखा गया है जिससे जलभराव की स्थिति नहीं बने।

महाराज वाडा स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का भी किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने महाराज बाड़ा स्थित निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग का औचक निरीक्षण कर तत्काल पार्किंग प्रारंभ करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in