Skip to main content

Aaj Tak24x7

शव रखकर पुलिस चौकी पर धरने पर बैठे परिजन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

पेपर न्यूज़ रिपोर्ट

शव रखकर पुलिस चौकी पर धरने पर बैठे परिजन, आरोपी की गिरफ्तारी की मां

दसई (धार)। संवाददाता

सरदारपुर तहसील के अमझेरा थाना अंतर्गत दसई चौकी क्षेत्र के ग्राम बामनखेड़ी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह परिजन मृतक का शव लेकर दसई पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का उपचार चल रहा था। रविवार सुबह करीब 6 बजे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सुबह लगभग 9 बजे वे शव लेकर दसई पुलिस चौकी पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया।

धरने पर बैठे परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। चौकी परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी से तनावपूर्ण स्थिति बन गई और पुलिस प्रशासन को स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश देने का प्रयास किया। चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है तथा दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी राजू मकवाना भी मौके पर पहुंचे और परिजनों की मांगों को सुना।

काफी देर तक चले धरने और समझाइश के बाद पुलिस ने निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी और क्षेत्र में स्थिति सामान्य लेकिन संवेदनशील बनी हुई थी।

रिपोर्ट: मुकेश परिहार, धार जिला संवाददाता

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in