खबर जयपुर से
59 वें शिक्षण प्रशिक्षण शिविर की बैठक जयपुर मे
छिंदवाड़ा मंडल एवं फेडरेशन हुआ सम्मिलित
आगामी वर्ष 2027 में छिंदवाड़ा में लगेगा शिविर
सकल जैन समाज के आबाल गोपाल में जैन दर्शन के सिद्धांतों का बीजारोपण के मुख्य उद्देश्य से ज्ञान तीर्थ पंडित टोडरमल स्मारक ट्रस्ट जयपुर के तत्वावधान में विगत 58 वर्षों से श्री वीतराग विज्ञान आध्यात्मिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर ज्ञानानंद महोत्सव का आयोजन पूरे भारत में किया जा रहा है।
आगामी वर्ष 2027 में 59 वें प्रशिक्षण शिविर को लगाने का सौभाग्य मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा के श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन को प्राप्त हुआ है।
जिसकी विशेष बैठक पंडित टोडरमल स्मारक भवन जयपुर में संपन्न हुई।
जिसमें छिंदवाड़ा मंडल एवं फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
जिसमें सर्वश्री सुशील कुमार गोदिका, पंडित विपिन शास्त्री मुंबई, एस. पी. भारिल्ल, पीयूष शास्त्री, आकाश शास्त्री जयपुर के साथ छिंदवाड़ा से सुरेंद्र पंकज, प्रमोद पाटनी, प्रकाश अहिंसा, गोविंद जैन, ऋषभ शास्त्री, संजीव सिंघई, दीपक राज जैन, सचिन जैन सम्मिलित हुए ओर शिविर को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने की सम्पूर्ण रूपरेखा बनाई।
जयपुर से दीपक राज जैन की रिपोर्ट



