Skip to main content

Aaj Tak24x7

संग्रहालय का 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देष

निगमायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

संग्रहालय का 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण करने के दिए निर्दे

ग्वालियर दिनांक 03 अगस्त 2026 – नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने सोमवार को निर्माणाधीन नगर निगम संग्रहालय, नगर निगम परिषद एवं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 13 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए कि हर हाल में 15 अगस्त तक संग्रहालय का कार्य पूर्ण कर दिया जाए, जिससे इसे जल्द से जल्द आमजनों के अवलोकन के लिए खोला जा सके। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री श्री सुरेश अहिरवार, कार्यपालन यंत्री श्री पवन शर्मा, सहायक यंत्री श्री मनीष यादव, श्री विपिन दुबे, क्षेत्रीय अधिकारी श्री रविंद्र प्रताप सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देष दिए कि जल्द से जल्द सभी गैलरियों का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि वह 15 अगस्त को फिर से संग्रहालय का निरीक्षण करेंगे तब तक कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। वहीं निर्माणाधीन परिषद भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देष दिए कि अक्टूबर माह तक सिडयूल के हिसाब से परिषद हॉल एवं ग्राउंड फ्लोर का कार्य पूर्ण कर लिया जाए, जिससे परिषद की बैठक हो सके। इसके साथ ही अन्य कार्यों को तेज गति से करने के निर्देष दिए।

इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 13 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य में देरी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देष दिए। उन्होंने वहां पर कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए, इस दौरान एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला, उसे नोटिस जारी करने के निर्देष दिए। साथ ही उन्होंने सम्पत्तिकर आदि की जानकारी ली कि किस प्रकार सम्पत्तिकर को ऑनलाइन फीड किया जाता है।

सूचना क्र./1205/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in