उमरिया पान खरीदी केंद्र में उड़द-मूंग खरीदी पर किसानों के गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
कटनी। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत स्थित समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र उमरिया पान में उड़द एवं मूंग की खरीदी को लेकर किसानों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्र पर अव्यवस्था, तौल में कथित गड़बड़ी तथा नियमों की अनदेखी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
किसानों के अनुसार अपनी उपज की तौल कराने के लिए उन्हें कई दिनों, बल्कि कई मामलों में हफ्तों तक इंतजार करना पड़ रहा है। दूर-दराज के गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों से उपज लेकर आने वाले किसान रोजाना खरीदी केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समय पर तौल नहीं हो पा रही है। इससे उनका समय और अतिरिक्त परिवहन खर्च दोनों बढ़ रहे हैं।
किसानों ने आरोप लगाया है कि खरीदी केंद्र में कार्यरत सेल्समैन प्रभारी नीलू द्वारा प्रत्येक बोरी में लगभग डेढ़ किलोग्राम अतिरिक्त वजन लिया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि प्रत्येक बोरी में निर्धारित मात्रा से अधिक वजन लिया जा रहा है तो इससे किसानों की उपज और मेहनत का सीधा नुकसान हो रहा है। किसानों ने तौल मशीनों एवं पूरी तौल प्रक्रिया की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीण किसानों का कहना है कि इस वर्ष प्रतिकूल मौसम और बारिश के कारण फसल पहले ही प्रभावित हुई है। ऐसे में खरीदी में हो रही देरी से गोदामों और खेतों में रखी उपज की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर खरीदी नहीं हुई तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कुछ किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि बड़े व्यापारियों की उ�



