Skip to main content

Aaj Tak24x7

सीईओ जिला पंचायत द्वारा 146 विभिन्न आवेदनों पर जनसुनवाई की गई*

लोकेशन उज्जैन

मांगीलाल सोलंकी

*सीईओ जिला पंचायत द्वारा 146 विभिन्न आवेदनों पर जनसुनवाई की गई

उज्जैन, 04 अगस्त। मंगलवार को कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट द्वारा प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में 146 विभिन्न आवेदनों पर जनसुनवाई की गई।

माकड़ौन निवासी मानीबाई पति नारायण जी ने पैतृक जमीन के संबंध में फौती नामांतरण किए जाने के लिए आवेदन दिया, जिस पर तहसीलदार माकड़ौन को आवेदन का निराकरण करने एवं उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उज्जैन निवासी सुदीप व्यास ने हरसिद्धि विहार कॉलोनी के समीप देवास रोड पर स्थित डिवाइडर पर आवागमन के लिए कट मार्ग बनाए जाने का आवेदन दिया, जिस पर ईई, पीडब्ल्यूडी को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उज्जैन निवासी रमजान खान द्वारा उनकी पत्नी (जो कि शिक्षा विभाग में कार्यरत थीं) के निधन के उपरांत ग्रेच्युटी राशि के भुगतान के संबंध में आवेदन दिया गया। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

तराना निवासी सौरमबाई ने उनके स्वामित्व की कृषि भूमि का सीमांकन किए जाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर जनसुनवाई करते हुए एसडीएम तराना को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार एडीएम श्री अत्येन्द्र सिंह गुर्जर एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्‍न विभागों से संबंधित प्रकरणों, आपसी वाद-विवाद से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in