
उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में दर्शन के दौरान जयपुर निवासी 87 वर्षीय राधाकृष्ण अपने परिजनों से बिछड़ गए। सूचना मिलने पर जीवाजीगंज नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पा प्रजापति ने पुलिस ग्रुप में मिले फोटो और जानकारी के आधार पर तत्काल संपर्क स्थापित किया। पता चला कि बुजुर्ग इंदिरा गांधी चौराहे पर सुरक्षित मिले हैं। सीएसपी स्वयं मौके पर पहुंचीं, पहचान की पुष्टि कर परिजनों से संपर्क किया और सत्यापन के बाद बुजुर्ग को सकुशल उनके परिवार को सौंप दिया। परिजनों ने उज्जैन पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।



