Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने की मदाखलत के कार्यों की समीक्षा

निगमायुक्त ने की मदाखलत के कार्यों की समीक्ष

प्रमुख बाजारों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देष

ग्वालियर दिनांक 06 अगस्त 2026 – शहर के प्रमुख बाजारों में ठेले एवं फुटपाथ कारोबारियों के कारण ट्रैफिक जाम रहता है, जिसके कारण आम जनों को परेशानी होती है। बाजारों में अभियान चलाकर यातायात को सुचारू करें। यह निर्देष नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने मदाखलत की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर, नोडल अधिकारी मदाखलत श्री केशव चौहान, मदाखलत अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौहान, श्री सतेन्द्र भदौरिया, श्री रवि कोरी, श्री शशिकांत शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

नगर निगम आयुक्त ने मदाखलत अधिकारियों को निर्देष दिए कि घायल आवारा पशुओं की मदद के लिए संचालित किए गए टोल फ्री नंबर नियमित रूप से चालू रहे। उन्होंने मदाखलत अधिकारियों को निर्देष दिए हैं कि वह कितनी घायल गाय एवं कुत्तों को शहर से रेस्क्यू किया गया और उन्हें कहां पर भेजा गया इसकी विस्तृत जानकारी प्रतिदिन दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देष दिए कि डिवाइडरों पर अतिक्रमण कर प्रचार प्रसार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मदाखलत कर्मचारियों की संख्या आदि की जानकारी भी ली।

सूचना क्र./1233/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in