Skip to main content

Aaj Tak24x7

बाइक बचाने में 20 फीट गहरी खाई में पलटी कार, म्योरपुर में 3 बैंक कर्मचारियों को नया जीवन*

*बाइक बचाने में 20 फीट गहरी खाई में पलटी कार, म्योरपुर में 3 बैंक कर्मचारियों को नया जीवन

*आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट*

*म्योरपुर, सोनभद्र।*

बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बबनडीहा गांव के पास करीब 20 फीट गहरी खाई में कार गिर गई। गनीमत रही कि इसमें सवार केनरा बैंक के तीनों कर्मचारी सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार रेणुकूट से रजमिलान स्थित केनरा बैंक शाखा जा रही कार को चालक एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक से नियंत्रण छूट गया और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। गिरने के दौरान कार कई बार पलटी।

हादसे के समय कार में केनरा बैंक रजमिलान शाखा के शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, अमित कुमार और गौरव यादव सवार थे। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार किसी को गंभीर चोट नहीं आई, केवल मामूली खरोंचें आई हैं। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर मदद न मिलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। इस हादसे ने एक बार फिर बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रण और ओवरटेकिंग में सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर किया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in