मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को पर्व के रूप में मना रहे हैं : प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह
प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है : कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े
शिविर में हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति पत्र एवं स्कूली छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई
—
मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग व निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत बिरौरा खेत में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, अध्यक्ष नगर परिषद पृथ्वीपुर श्रीमती नीलू खटीक, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ शिशुपाल यादव, श्री नंदकिशोर नापित, श्री अनिल पांडे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विस्तृत रूप से कार्ययोजना पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु जिला प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता से कार्यरत है। कलेक्टर ने हितग्राहियों से अपील करते हुए कहा कि किसी कारण से कोई हितग्राही योजना के लाभ से छूट गए हैं, वे अपने आवेदन पत्र जमा कराएं, किसी भी पात्र हितग्राही को शासन की योजना से वंचित नहीं रखा जाएगा। प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में है।
प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह ने मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को पर्व के रूप में मना रहे हैं। यह पर्व 8 जनवरी 2027 तक अलग अलग पंचायतों में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविरों के माध्यम से समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभारी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के कियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली सुदृण करना है। उन्होंने देशभक्ति जन सेवा पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी गौरवपूर्ण अपने घर पर तिरंगा ध्वज सम्मान के साथ लगाएं। सभी उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हों। उन्होंने कहा कि हम सभी संत रविदास जी की 650वीं जयंती मना रहे हैं। इसके तहत 2 फरवरी 2027 तक प्रत्येक पंचायत में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने संत रविदास के चरित्र को भी संक्षेप में बताया।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जनकल्याण और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना तथा जनता का शासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने नागरिकों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक पृथ्वीपुर डॉ शिशुपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जनता के सहयोग और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और विकास कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को निरंतर गति मिलती रहेगी।
अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। स्कूली छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ने हेतु आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त किए। शिविर में 275 आवेदकों ने आवेदन पत्र जमा किए। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का आयोजन दिनांक 07 अगस्त 2026 से 08 जनवरी 2027 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य शासन प्रशासन को जन सामान्य से सीधे जोड़ते हुये उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित एवं प्रभारी निराकरण सुनिश्चित करना, क्षेत्रीय स्तर पर योजनाओं के कियान्वयन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना तथा प्रशासन की संवेदनशील, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्यप्रणाली सुदृण करना है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में जाकर जनता से सीधा संवाद एवं जुड़ाव। शिकायतों एवं समस्याओं का शत-प्रतिशत निराकरण। फील्ड की वास्तविक स्थितियों का फीडबैक प्राप्त करना। प्रशासन के पर्यवेक्षण तंत्र को सुदृढ़ करना। प्रशासन की पारदर्शी और संवेदनशील छवि का निर्माण करना है।



