Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर पुलिस का ‘‘सृजन संवाद’’ जागरूकता कार्यक्रम

ग्वालियर पुलिस का ‘‘सृजन संवाद’’ जागरूकता कार्यक्र

*‘‘सृजन संवाद’’ कार्यक्रम के माध्यम से पद्मा विद्यालय में विद्यार्थियों को कानून, अधिकार एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक*

🔴 *भारतीय संविधान, बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक।*

🔴 *‘‘सृजन संवाद’’ बना विद्यार्थियों और पुलिस के बीच विश्वास एवं जागरूकता का सशक्त मंच।*

🔴 *संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों को कानून, पुलिस सहायता एवं नागरिक कर्तव्यों की दी गई व्यवहारिक जानकारी।*

ग्वालियर दिनांक 07.08.2026। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में आज पद्मा विद्यालय, ग्वालियर में ‘‘सृजन संवाद’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता विकसित करना, उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना, सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाना तथा पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास एवं संवाद को और अधिक सुदृढ़ करना था।

कार्यक्रम के दौरान अति पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, बाल अधिकार, किशोर न्याय (जेजे) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव (नारकोटिक्स) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की सरल एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की।

संवादात्मक सत्र में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए श्री कुबेर ने कानूनों की उपयोगिता, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य, पुलिस की कार्यप्रणाली, डायल-112 आपातकालीन सेवा तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध विभिन्न सुरक्षा तंत्रों की जानकारी व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से दी। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से सहायता लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in